ये है बिना पैर वाला दुनिया का सबसे तेज धावक
Dainikbhaskar.com | Apr 30, 2012, 13:31PM IST

ऑस्कर इस समय जुलाई में होने वाले लंदन ओलिंपिक्स के लिए तैयारी कर रहे हैं। जी हां। ऑस्कर विकलांग ओलिंपिक नहीं, बल्कि हट्टे-कट्टे धावकों के साथ जोर-आजमाइश करेंगे।
ऑस्कर को लोग ब्लेड रनर कहकर भी बुलाते हैं। दौड़ते समय वो अपने पैरों में ब्लेड-नुमा चीज पहनते हैं।
ऑस्कर ने पिछले साल 400 मीटर दौड़ को महज 45.07 के समय में पूरी कर 2012 लंदन ओलिंपिक्स के लिए क्वालिफाई किया था। 2011 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप की 4 x 400 रिले रेस श्रेणी में ऑस्कर ने रजत पदक हासिल किया था। उनके नाम अलग-अलग श्रेणियों में चार पेरालिंपिक स्वर्ण पदक भी दर्ज हैं।
वीडियो में देखिए कैसे ये बिना पैरों का धावक दिग्गजों को टक्कर देता है।





