विज्ञापन
 
 
 
 

तो भारतीय 'दोस्त' को मुड़कर नहीं देखेगा यह पाकिस्तानी

 
Source: Agency   |   Last Updated 09:57(01/02/12)
 
 
 
 
कराची. पाकिस्तान के स्टार टेनिस खिलाड़ी एसाम उल हक कुरैशी का कहना है कि यदि वह अपने नए जोड़ीदार जीन-जूलिएन रोजर के साथ अच्छा परिणाम देने में सफल रहते हैं तो भविष्य में उनका भारत के रोहन बोपन्ना के साथ दोबारा खेलने का विकल्प खत्म हो जाएगा। कुरैशी और बोपन्ना एक साथ खेलते हुए कई खिताब जीत चुके हैं। 'इंडो-पाक' एक्सप्रेस के नाम से विख्यात कुरैशी और बोपन्ना ने हाल में अलग होने का फैसला किया था।

हाल में सम्पन्न वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के युगल स्पर्धा में कुरैशी नीदरलैंड्स के रोजर के साथ उतरे थे। दूसरी ओर, बोपन्ना ने महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाई थी। दोनों खिलाड़ियों की नजर इस वर्ष लंदन ओलम्पिक में हिस्सा लेने पर टिकी हुई है।

समाचार पत्र 'द न्यूज' ने कुरैशी के हवाले से लिखा है, "यदि मेरी और रोजर की जोड़ी अच्छे परिणाम देने में सफल रहती है तो मैं बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाने पर विचार नहीं करूंगा।"

उल्लेखनीय है कि रविवार को सम्पन्न ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोपन्ना और रोजर की जोड़ी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। साथ ही इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले कुरैशी पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 10

 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment