Home >> Photo Feature Of Abandoned Match Without A Ball
तस्वीरों में देखिएः बारिश ने कैसे किया चीयरलीडर्स को निराश
Dainikbhaskar.com
| Apr 26, 2012, 13:12PM IST

दोनों ही टीम के इन चीयरलीडर्स को मैच ना हो पाने का काफी मलाल रहा। यह बात उनके चेहरे पर निराशा के भाव को देखकर साफतौर से समझी जा सकती थी। इनके साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मालिक विजय माल्या भी निराश से नजर आए।
बेंगलुरू में शाम से ही बूंदाबांदी हो रही थी जिसकी वजह से करीब एक घंटे के विलंब से टॉस हो पाया लेकिन रात 11 बजे तक इंतजार के बाद भी बारिश नहीं रुकी जिसके चलते मैच रद्द करना पड़ा। मैच न खेले जाने पर दोनों टीमों के बीच अंकों का बंटवारा कर दिया गया। इससे पहले करीब साढ़े आठ बजे टॉस किया गया जिसमें चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया।
तस्वीरों में देखिए मैच ना होने पाने से निराश चीयरलीडर्स, ड्रमर्स व विजय माल्या...








