वीडियोः फील्डरों की इन हरकतों को देखकर हंसेंगे या अपना माथा पीटेंगे
Dainikbhaskar.com
| Apr 27, 2012, 07:38AM IST

क्रिकेट को हमेशा से ही अनिश्चितताओं से भरा खेल माना जाता है। इसमें कभी भी कुछ भी हो सकता है। कई बार तो खिलाड़ी ऐसे काम भी कर जाते हैं जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है।
आईपीएल के चौथे सीजन में डेक्कन चार्जर्स व चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया पेश आया था। इसमें जब बल्लेबाज ने गेंद को लॉग-ऑन की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़ा।
पहला रन लेने के बाद रनर ने दूसरा रन लेने की कोशिश की लेकिन दोनों रनर के बीच कुछ गलतफहमी हुई। इस गलतफहमी के कारण एक बल्लेबाज आधे पिच से आगे निकल गया।
फील्डर द्वारा गेंद विकेट के पास खड़े बॉलर को फेंकी गई जिसे वह पकड़ पाने में नाकाम रहा। इसके कारण वह बल्लेबाज आउट होने से बच गया।
वीडियो में देखिए यह रनआउट जो किया नहीं जा सका...





