विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Preity Zinta Scuffle With Umpire

IPL 5: मैदान पर उतर अंपायर से झगड़ बैठीं प्रीति जिंटा

dainikbhaskar.com | Apr 19, 2012, 15:56PM IST
 
 


मोहाली. आईपीएल-5 में मैच के दौरान एक बार फिर मैदान पर झगड़ा हुआ है। कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच हुए मैच के दौरान अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। किंग्‍स इलेवन के बल्‍लेबाज शॉन मार्श को आउट दिए जाने से टीम की सह मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा भड़क गईं। 
 
ताजा विवाद पीसीए स्‍टेडियम पर बुधवार रात हुए मैच का है। यहां पहले बल्‍लेबाजी कर रही किंग्स इलेवन की पारी के 14वें ओवर में मार्श को विवादित तरीके से आउट करार दिया गया। 33 रन पर खेल रहे मार्श ने ब्रेट ली गेंद को ऑफ साइड में खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर बिसला के पास चली गई। हालांकि गेंद बिसला के हाथों में समाने से पहले जमीन पर लग चुकी थी।
 
इसके बाद अंपायर ने मार्श को आउट देने के पहले बिस्ला से पूछा। मार्श ने भी बिस्‍ला से पूछा तो उसने हां कर दी। बिस्‍ला की ‘हां’ पर यकीन करते हुए मार्श मैदान से बाहर चले गए। लेकिन रिप्‍ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद जमीन पर लगने के बाद बिसला के हाथों में गई थी। अंपायर के इस फैसले से प्रीति जिंटा भी संतुष्‍ट नजर नहीं आईं। स्‍ट्रेटजिक टाइम आउट के दौरान वह मैदान पर उतर आईं। बाउंड्री लाइन पर खड़ी प्रीति ने अंपायर से जानना चाहा कि जब मार्श आउट नहीं है तो फिर उन्हें कैसे आउट दे दिया गया। उस वक्‍त गिलक्रिस्‍ट के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
 
गिलक्रिस्‍ट और चावला ने टीम को हार से उबारने की पुरजोर कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके और आखिरकार पंजाब की टीम यह मैच कोलकाता से हार गई। इस मैच में पहले खेलते हुए किंग्स इलेवन ने 7 विकेट पर 124 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता ने 2 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
 
मैच के बाद किंग्‍स इलेवन की मालकिन प्रीति जिंटा और विपक्षी कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने खेल भावना का परिचय  दिया।बॉलीवुड के ये दोनों सितारे एक दूसरे को गले लगाते दिखे।
 
इससे पहले मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मुनफ पटेल और कप्‍तान हरभजन सिंह मैदान पर अंपायर से उलझ  गए। वहीं डेक्कन चार्जर्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा को मेजबान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मंगलवार को हुएमुकाबले के दौरान अपशब्द कहने  पर चेतावनी दी गई है। 
 
दर्शक घुसा मैदान में
कोलकाता की पारी के 16वें ओवर में अचानक एक दर्शक सुरक्षा व्यवस्था को चीरता हुआ मैदान के बीच पहुंच गया। इस व्यक्ति के हाथ में सफेद रंग के कुछ कागज थे जिस उसने पहले जैक कालिस के उपर आराम से बरसाए और फिर वह भाग कर दूसरे छोर पर खड़े गौतम गंभीर के पास गया। गौतम पर भी उसने कागज बरसाए। इस दौरान दोनों खिलाडिय़ों ने उसे कुछ नहीं कहा। उसके पीछे दौड़ रहे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत ही उसे काबू कर मैदान के बाहर कर दिया।  
इस बीच, गुरुवार को आईपीएल के दो मैच होने हैं। पहला मैच दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स और डेक्‍कन चार्जर्स के बीच (लाइव अपडेट पढ़ें) चल रहा है। दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्‍स और पुणे वॉरियर्स के बीच रात आठ बजे से चेन्नई में होगा।
   
आपकी बात
मैच के दौरान खिलाडियों का गुस्‍से की वजह तो समझ में आती है लेकिन क्‍या किसी टीम की मालकिन को बीच मैदान पर इस तरह जाकर अंपायर से उलझना शोभा देता है? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।  
तस्वीरें: प्रीति का अंपायर पर गुस्सा, शाहरुख के लिए प्यार!

दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स और डेक्‍कन चार्जर्स के बीच मैच का लाइव अपडेट 

IPL : किंग्‍स इलेवन पंजाब पर कोलकाता की आसान जीत 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment