विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Pune Thinking Of Dumping Ganguly

चलेगा सहारा का डंडा: इस्‍तीफा नहीं दिया तो बर्खास्‍त होंगे गांगुली?

Agency | May 10, 2012, 15:52PM IST
 
 


पुणे. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आईपीएल में बतौर खिलाड़ी करियर तकरीबन खत्म हो चुका है। पुणे वॉरियर्स के पास आईपीएल-5 में अब सिर्फ 3 मैच बचे हैं। टीम के प्रमोटर सुब्रत रॉय सहारा ने ऐलान किया है कि अगले साल से सौरव न तो पुणे टीम की कप्तानी करेंगे और न ही एक खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। रॉय के मुताबिक,  'वे सिर्फ मेंटर के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। हम लोगों के जोर देने पर ही वे इस बार आईपीएल में खेल रहे हैं।' 

टीम प्रबंधन गांगुली की जगह माइकल क्लार्क या स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है। 
 आईपीएल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘यदि गांगुली ने खुद कप्‍तानी छोड़ने और बाकी तीन मैचों से बाहर रहने का फैसला नहीं किया तो टीम मैनेजमेंट निश्चित तौर पर उन्‍हें हटा देगा। आम धारणा यह है कि टीम मैनेजमेंट का गांगुली पर से भरोसा टूट चुका है। मैनेजमेंट नहीं चाहता कि टीम की और बुरी हालत हो।’
 
यदि गांगुली बाकी मैचों में नहीं खेलते हैं तो इस बात की पूरी गुंजाइश है कि ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी माइकल क्‍लार्क या स्‍टीव स्मिथ को पुणे टीम की कमान सौंपी जाएगी। इस सीजन में गांगुली का न ही बल्‍ला चला और न ही उनकी कोई रणनीति काम आई। उनकी कप्‍तानी में खेले गए 13 मैचों में टीम को 9 में हार मिली। गांगुली ने इस साल अब तक 13 मैच खेले हैं और 20 के बेहद खराब औसत कुल 261 रन बनाए हैं।
 
टीम चयन को लेकर भी गांगुली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एशिया कप के चार मैचों में लगातार अर्धशतक लगाने वाले और टूर्नामेंट के दौरान सबसे अधिक रन बनाने वाले बांग्‍लादेशी ओपनर तमीम इकबाल को एक बार भी पुणे की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला। इसी तरह टी-20 के स्‍पेशलिस्‍ट अल्‍फांसो थॉमस की जगह पर वेस्‍टइंडीज के मॉर्लोन सैमुअल्‍स को तरजीह दी गई जो न तो बढिया बैटिंग कर सके और नहीं गेंदबाजी में कोई कमाल दिखा सके।       
IPL 5 : टीम की हार के बाद गांगुली पर भड़के साथी खिलाड़ी!
IPL 5: धोनी, गिलक्रिस्‍ट हैं सबसे बड़े फ्लॉप
IPL 5 :गेल की आंधी में उड़े मुंबई इंडियंस के धुरंधर 
आज भी उड़ी रहती है सचिन की नींद
IPL LIVE : धवन की तूफानी बल्लेबाजी, ठोका पचासा    

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment