विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Pune Vs Rajasthan Ipl Match Live Score 52

IPL LIVE : गांगुली ने चुनी पहले बल्लेबाजी

Dainikbhaskar.com | May 08, 2012, 15:49PM IST
 
 


पुणे.आईपीएल-5 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पुणे वारियर्स को 7 विकेट से हराया। शेन वाटसन 90 रन बनाकर नाबाद रहे। शॉन टेट ने राजस्थान के लिए 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इस हार के साथ ही पुणे आईपीएल-5 की खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है।
 
पुणे द्वारा दिए 126 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 16.2 ओवरों में महज 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वाटसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 10 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 90 रन बनाए। कप्तान द्रविड़ ने 14 और मेनारिया ने 18 रन का योगदान दिया।
 
इससे पहले राजस्थान को 126 रन का लक्ष्य मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे वॉरियर्स ने 6 विकेट पर 125 रन बनाए। अनुस्तूप मजूमदार ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया। शॉन टेट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 
 
पुणे आईपीएल-5 प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर
 
इस हार के साथ ही पुणे आईपीएल-5 से बाहर हो गई है। 13 मैचों में से महज 4 मैच जीतकर पुणे 8वें पायदान पर है। अब यदि पुणे अपने शेष सभी मैच जीत भी लेती है तो भी वो प्लेऑफ दौर में जगह नहीं बना पाएगी।
 
वहीं राजस्थान इस जीत के साथ बेंगलुरु को पछाड़ते हुए चौथे पायदान पर आ गई है। राजस्थान के 12 मैचों में 12 अंक हैं। कोलकाता की टीम 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है।
 
शॉन टेट की शानदार गेंदबाजी
 
राजस्थान के गेंदबाज शॉन टेट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। टेट की इसी घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने पुणे की पारी को महज 125 रन के योग तक बांध दिया।
 
टेट ने सबसे पहले कप्तान सौरव गांगुली को अंकित चव्हाण के हाथों कैच करवाकर आउट किया। गांगुली 14 रन बना सके। इसके बाद टेट ने रोबिन उथप्पा और मिथुन मन्हास के कीमती विकेट लिए।
 
वाटसन का पचासा
 
शेन वाटसन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया। अजिंक्या रहाणे के शून्य पर आउट होने के बाद क्रीज पर आए वाटसन ने महज 51 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 90 रन बनाए।
 
वाटसन ने दूसरे विकेट के लिए द्रविड़ के साथ मिलकर 45 रन जोड़े। द्रविड़ के 14 रन के निजी योग पर आउट होने के बाद वाटसन ने मेनारिया के साथ 56 रन की साझेदारी निभाई।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment