विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Punjab Vs Chennai IPL 37 Match Score

IPL LIVE : पंजाब ने चुनी पहले बल्लेबाजी

Dainikbhaskar.com | Apr 28, 2012, 15:42PM IST
 
 


चेन्नई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत एम.ए.चिदम्बरम स्टेडियम में शनिवार को खेले गए दिन के पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात रनों से पराजित कर दिया। पंजाब की ओर से रखे गए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 149 रन ही बना सकी। 

 

 

चेन्नई की ओर से ड्वेन ब्रावो ने सर्वाधिक 30 रन बनाए जबकि फाफ ड्यू प्लेसिस ने 29 और सुब्रह्मणयम बद्रीनाथ ने 25 रनों का योगदान दिया। इनके अलावा चेन्नई का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पंजाब की ओर से अजहर महमूद और पीयूष चावला ने कसी हुई गेंदबाजी की। 

 

 

महमूद ने तीन विकेट हासिल किए जबकि चावला ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई की ओर से प्लेसिस और बद्रीनाथ ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए दोनों ने 47 रन जोड़े। इसी योग पर प्लेसिस के रूप में चेन्नई का पहला विकेट गिरा। 

 

 

अजहर महमूद ने उन्हें अपनी ही गेंद पर लपककर पवेलियन चलता किया। उन्होंने 29 रन बनाए। प्लेसिस ने 20 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। चेन्नई का दूसरा विकेट बद्रीनाथ के रूप में गिरा, जिन्होंने 25 रनों की पारी खेली। उनका विकेट भी महमूद ने लिया। 

 

 

उन्होंने 18 गेंदों पर चार चौके लगाए। सुरेश रैना 17 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए तो रिद्धिमान साहा ने 14 गेंदों का सामना किया और छह रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक रन बनाकर रन आउट हुए। रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए। 

 

 

एल्बी मोर्कल का बल्ला आज नहीं चल सका जब टीम को उनकी जरूरत थी। वह आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। पंजाब की ओर से महमूद ने तीन और चालवा ने दो जबकि प्रवीण कुमार और डेविड हसी ने एक-एक विकेट हासिल किए। इससे पहले, किंग्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे, जिसमें सलामी बल्लेबाज मनदीप सिंह के सबसे अधिक 56 रन शामिल हैं। 

 

 

किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मनदीप और शॉन मार्श ने टीम को सतर्क शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े। मार्श 22 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर रनआउट हुए। अजहर महमूद के रूप में किंग्स इलेवन का दूसरा विकेट गिरा। अजहर को ड्वेन ब्रावो की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिया गया। 

 

 

उन्होंने 12 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। मनदीप के साथ मिलकर अजहर ने दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की। डेविड मिलर भी 15 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एल्बी मोर्केल ने विकेट कीपर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपकवाया। मिलर ने मनदीप के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। मनदीप के रूप में किंग्स इलेवन का चौथा विकेट गिरा जिन्हें ब्रावो ने सुरेश रैना के हाथों कैच कराया। 

 

 

कार्यवाहक कप्तान डेविड हसी को सात रन के निजी योग पर मोर्केल ने शादाब जकाती के हाथों लपकवाया। पीयूष चावला छठे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें मोर्केल ने ब्रावो के हाथों कैच कराया। चावला खाता भी नहीं खोल सके। बिपुल शर्मा सात रन बनाकर रन आउट हुए जबकि नितिन सैनी छह रन के निजी योग पर नुवान कुलासेकरा की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बेठे। प्रवीण कुमार (4) और परविंदर अवाना (शून्य) नाबाद लौटे। 

 

 

सुपरकिंग्स की ओर मार्केल ने तीन जबकि ब्रावो ने दो विकेट झटके। कुलासेकरा के खाते में एक विकेट गया। खिताब की प्रबल दावेदारों में शुमार सुपरकिंग्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं जिनमें से उसे चार में जीत मिली है जबकि तीन मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ है। 

 

 

नौ अंक लेकर सुपरकिंग्स बेहतर नेट रनरेट के आधार पर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। किंग्स इलेवन ने आठ मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है जबकि पांच मुकाबलो में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है। छह अंक लेकर किंग्स इलेवन तालिका में आठवें स्थान पर है।


 
 
 
 
बोझ के मारे कप्तान धोनी, सरेआम बन गए 'जूसवाला'!
ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत से रैंकिंग में फिसला भारत
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment