विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Record Book >> Twenty 20 >> Rahul Dravid Special Captaincy Record In IPL

द्रविड़ ने खेली ऐसी कप्तानी पारी, बन गया IPL का स्पेशल रिकॉर्ड

Dainikbhaskar.com | May 09, 2012, 16:52PM IST
 
 

खेल डेस्क. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ ने इस आईपीएल अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड बना डाला है। आईपीएल में लगातार आठ 25 रन से अधिक की पारी खेलने वाले वो पहले कप्तान बन गए हैं।

मौजूदा सीजन में द्रविड़ बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने आईपीएल-5 में खेले 12 मैचों में 32.75 की औसत से 393 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

आईपीएल में आजतक कोई अन्य कप्तान इतना निरंतर प्रदर्शन नहीं कर सका है।

द्रविड़ ने टूर्नामेंट में राजस्थान के पहले मुकाबले से ही अच्छी बल्लेबाजी की है। 6 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए पहले मैच में उन्होंने 28 रन बनाए थे। इसके बाद 8 तारीख को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 26 रन की पारी खेली।

द्रविड़ बस 11 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में चूक गए और महज 3 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद से 5 मई तक खेले हर मैच में उन्होंने 25 से अधिक रन बनाए हैं। द्रविड़ की बेहतरीन बल्लेबाजी का सिलसिला 8 मई को पुणे वारियर्स के खिलाफ मुकाबले में जाकर टूटा। इस मैच में द्रविड़ ने 14 रन बनाए।

द्रविड़ का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 58 रन का रहा है, जो कि उन्होंने 23 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जयपुर में बनाया था।

सिर्फ कोहली कर पाए हैं ऐसा कारनामा

राहुल द्रविड़ जैसे लगातार आठ पारियों में 25 से अधिक रनों का कारनामा सिर्फ विराट कोहली कर सके हैं। कोहली ने साल 2011 में हुए आईपीएल-4 में ऐसी बल्लेबाजी की थी। तब कोहली ने 16 मैचों में 46.41 की औसत से 557 रन बनाए थे। इसमें चार अर्धशतक शामिल थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment