खेल डेस्क. लगभग एक महीने बाद भारतीय खिलाड़ियों ने रोचक क्रिकेट का प्रदर्शन किया है। बुधवार रात भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी-20 मुकाबले में एक ओवर बड़ा ही रोमांचक रहा। इस ओवर की चार गेंदों में क्रिकेट का पूरा रोमांच समा गया।
यह रोचक किस्सा हुआ ऑस्ट्रेलियाई पारी के अंतिम ओवर में।
गेंद थी पदार्पण टी-20 खेल रहे लेग स्पिनर राहुल शर्मा के हाथ में। और सामने बल्लेबाजी कर रहे थे कप्तान जॉर्ज बैली।