'जब मेरा विराट करेगा बल्ले से धूम-धड़ाम, दुश्मनों के बजेंगे बारह'
Agency
| Mar 29, 2012, 10:30AM IST

राम्या ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे यकीन है कि इस बार हमारी टीम बेंगलुरू ही आईपीएल जीतेगी। विराट एक शानदार खिलाड़ी हैं। मैं उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को बेताब हूं।"
राम्या आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगी। राम्या ने विराट पर भरोसा जताते हुए कहा, "अगर विराट ने क्रिस गेल के साथ बेंगलुरू के लिए पारी की शुरुआत की तो ये दोनों बल्लेबाज अंत तक मैदान पर डटे रहेंगे और टीम को जीत दिलाकर ही वापस आएंगे।"
राम्या को विजय माल्या ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ब्रांड एंबेसेडर बनाया था। इस साल भी वो यही भूमिका निभा रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद विराट कोहली के प्रशंसक दोगुना हो गए हैं। सभी को भरोसा है कि विराट अपनी इसी विस्फोटक बल्लेबाजी से आरसीबी को खिताबी जिताएंगे।





