विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Rave Party In Mumbai Arrested Ipl Playeres

आईपीएल फिर शर्मसार! हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में दो प्रमुख खिलाड़ी पकड़े गए

निशांत भूसे | May 20, 2012, 23:53PM IST
 
 


मुंबई। जुहू स्थित ओकवुड होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल रेव पार्टी में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में आईपीएल के दो खिलाड़ी वेन पर्नेल और राहुल शर्मा पकड़े गए। ये दोनों खिलाड़ी पुणे वारियर्स के हैं। पुलिस ने पार्टी के आयोजक विषय हांडा को एनडीपीएस एक्‍ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
 
रविवार रात चल रही इस पार्टी में प्रमुख खिलाड़ी राहुल शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के वेन पर्नेल के साथ-साथ डीजे डिजाइनर हिप्पीइस और बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन के ब्वॉय फ्रेंड विशाल हांडा भी पकड़े गए हैं। इसके अलावा चार आईपीएल खिलाड़ी और तीन जानी-मानी हस्तियां पुलिस के छापा पड़ने के बाद मौके से फरार हो गए।
 
होटल ओकवुड में एक प्राइवेट रेव पार्टी चल रही थी, जिसमें पुलिस ने छापा मारकर 38 महिलाएं एवं 58 पुरुष को नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच के लिए सभी के ब्‍लड सैंपल लिए गए और फिर उन्‍हें रिहा कर दिया गया। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौके से कुछ मात्रा में चरस और करीब 110 ग्राम कोकीन बरामद होने पर रेव पार्टी के आयोजक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
 
पुलिस का कहना है कि कम से कम 58 युवकों और 38 लड़कियों को खून और पेशाब जांच के लिए कूपर हॉस्पिटल में ले जाया गया है। इनमें से जिसका भी टेस्‍ट पॉजिटिव पाया जाएगा, उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक सूत्र के मुताबिक जब पुलिस ने छापा मारा तो खिलाड़ी राहुल शर्मा और पर्नेल लॉबी में थे। उन्होंने नशीले पदार्थो का सेवन किया या नहीं, यह अभी जांच का विषय है। वे अच्छे कपड़ों में वहां मौजूद थे और उनके अनुसार वे अपने किसी दोस्त का इंतजार कर रहे थे।
 
एक टीवी चैनल के अनुसार राहुल शर्मा ने बताया कि जब पुलिस ने छापा मारा तो वे ओकवुड होटल में मौजूद थे, लेकिन वे रेव पार्टी में शामिल नहीं थे। वे वहां सिर्फ एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे।
 
राहुल  और पर्नेल ने जुहू स्थित ओकवुड होटल में हुई  रेव पार्टी में ड्रग्‍स या शराब लेने से इंकार किया है । उनका दावा है कि पुलिस ने उन्‍हें तब पकड़ लिया जब वे होटल गेट से निकल कर बाहर आ रहे थे (तस्‍वीरें)
 
इस बार का आईपीएल  जहां अंतिम चरण में पहुंच रहा है, वहीं सबसे ज्‍यादा विवादित  भी साबित हो रहा है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment