खेल डेस्क. क्रिकेट जगत में जब महान रिकॉर्ड्स की बात आती है, तो सबसे पहला नाम जहन में सचिन तेंडुलकर का आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक कीर्तिमान ऐसा भी है, जहां टीम इंडिया के इस सितारे का नाम टॉप 5 तो छोड़िए, 10 अव्वल खिलाड़ियों में भी नहीं आता।
ऐसा कीर्तिमान किस काम का जो कि टीम को जीत न दिला सके। किसी भी खेल में रिकॉर्ड्स का नंबर बाद में आता है। पहले अहमियत होती है टीम की जीत की। लेकिन टीम की जीत में सबसे ज्यादा बार साथ होने का सबसे अनूठा और कीमती रिकॉर्ड खेल से संन्यास का ऐलान करने वाले रिकी पोंटिंग के नाम है।
पोंटिंग ने करियर में खेले 168 टेस्ट मैचों में कई रिकॉर्ड्स बनाए। 21 साल की उम्र में एंट्री करने वाले पंटर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ एक ऐसा सफर तय किया, जिसकी कल्पना भी शायद दिग्गज नहीं कर पाते।
यह रिकॉर्ड है सर्वाधिक जीते हुए टेस्ट मैचों का हिस्सा होना। पोंटिंग वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा 108 टेस्ट जीत का हिस्सा रहे हैं।
क्या है यह पूरा रिकॉर्ड? कौन सा दिग्गज है कितने पानी में? आइए, जानते हैं तस्वीरों की जुबानी...