बस इस मामले में सचिन से आगे हैं पोंटिंग
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 10:28(24/01/12)
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में बेहतरीन अर्धशतक लगाया। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान पोंटिंग ने टेस्ट करियर के 13 हजार रन भी पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं।
पोंटिंग से आगे भारत के सचिन तेंडुलकर (15,432 रन) और राहुल द्रविड़ (13,262 रन) का नाम है।
पोंटिंग टेस्ट में रन बनाने के मामले में फिलहाल भले ही सचिन और द्रविड़ से पीछे हैं, लेकिन एक क्षेत्र ऐसा भी है जहां वो तेंडुलकर से आगे हैं। वो है एक पारी में सर्वाधिक रन बनाना।
सचिन तेंडुलकर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारी नाबाद 248 रन की रही है, जो कि उन्होंने 2004 ढाका टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी।