खिताब जीत कर दोहराया इतिहास... और फिर रो पड़ा बादशाह
Agency
| Jul 09, 2012, 09:39AM IST

लंदन.ग्रास कोर्ट के शहंशाह रोजर फेडरर ने अपनी बादशाहत साबित करते हुए रविवार को सातवीं बार विंबलडन में पुरुष एकल खिताब जीत लिया। फाइनल में उन्होंने शानदार सर्व-वॉली का प्रदर्शन करते इंगलैंड के एंडी मरे को 4-6, 7-5, 6-3, 6-4 से हराया।
रोजर फेडरर की जीत, देखें तस्वीरें
इस जीत के साथ ही उन्होंने अमेरिका के पीट सेम्प्रास और इंगलैंड के विलियम रैनशॉ के सात-सात बार विंबलडन खिताब जीतने की बराबरी कर ली।








