विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Rohit Sharma Won All Awards In IPL League Matches

...और सारे इनाम ले उड़े रोहित शर्मा

Dainikbhaskar.com | May 13, 2012, 11:52AM IST
 
 

प्लेयर ऑफ द मैच रोहित शर्मा (109*) के शतकीय आकर्षण और हर्शेल गिब्स (66*) के साथ दूसरे विकेट के लिए हुई 167 रन की जोरदार साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स पर 27 रनों की शानदार जीत के साथ आईपीएल-5 के प्लेऑफ में पहुंचने को मजबूती दी। रोहित ने अपने चमकीले प्रदर्शन से पुरस्कार की हैट्रिक भी बनाई।

कोलकाता के खिलाफ शतकीय पारी खेल मुंबई इंडियंस की जीत की भूमिका तैयार करने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मैच के सारे पुरस्कार अपने नाम कर लिए। उन्होंने मैच में सर्वाधिक छक्कों (5) और श्रेष्ठ कैच का पुरस्कार अपने नाम किया। साथ ही वे मुकाबले के मैन ऑफ द मैच भी रहे। आईपीएल में यह संभवत: पहला मौका है जब किसी टीम के खिलाड़ी ने एक मैच में सभी (तीनों) पुरस्कार जीते हैं।

रोहित के 3000 रन पूरे: रोहित ने 60 गेंदों में 12 चौकों और पांच छक्कों की मदद से शतक जड़ा। आईपीएल का यह उनका पहला शतक है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे कर लिए। रोहित ने गिब्स के साथ 17.4 ओवर में लगभग साढ़े नौ रन प्रति ओवर की गति से 167 रन जोड़े।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment