विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Record Book >> Twenty 20 >> Rp Singh Completes 100 t20 Wickets

गुजराती भाई का सफाया कर यूपी का जांबाज बना 'शतकवीर'

Dainikbhaskar.com | Apr 30, 2012, 12:37PM IST
 
 

खेल डेस्क. ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार रात हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने डेक्कन चार्जर्स को 5 विकेट से रौंदा। मुंबई की इस जीत में यूपी के गेंदबाज आरपी सिंह का भी खास योगदान रहा। आर पी ने सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल का विकेट लेकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी थी। इस विकेट के साथ ही आरपी ने टी-20 क्रिकेट में विकेटों का शतक भी पूरा कर लिया।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले सिर्फ अमित मिश्रा यह कारनामा कर सके हैं।

रुद्र प्रताप सिंह ने मैच के छठे ओवर में डेक्कन चार्जर्स के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल को मुनाफ पटेल के हाथों लपकवाकर आउट किया। टी-20 क्रिकेट में यह उनका 100वां विकेट था। पटेल 18 गेंदों में 1 चौका व 1 छक्का समेत 19 रन बनाकर आउट हुए।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के रहने वाले आरपी सिंह ने अबतक खेले 88 टी-20 मैचों में 24.51 की औसत से 100 विकेट लिए हैं। 3 अप्रैल 2007 को रेल्वे के खिलाफ मैच में टी-20 पदार्पण करने वाले आरपी ने पांच साल के करियर में तीन बार एक पारी में चार विकेट और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। टी-20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन महज 8 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है। साल 2010 में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सेंट्रल जोन टी-20 लीग में रेल्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने यूपी के लिए ऐसी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था।

आरपी सिंह से पहले अमित मिश्रा टी-20 में 100 विकेट ले चुके हैं। मिश्रा ने 80 टी-20 मैचों में 19.27 की औसत से 104 विकेट लिए हैं।

टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डर्क नेनेस के नाम है। नेनेस ने 142 मैचों में 20.77 की औसत से 178 विकेट लिए हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment