विज्ञापन
 
 
 
 

कप्तान धोनी का एक फैसला और सचिन-वीरू ने रच दिया इतिहास

 
Source: Dainikbhaskar.com   |   Last Updated 16:37(09/02/12)
 
 
 
 
खेल डेस्क. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे में वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर पारी का आगाज किया। दोनों बल्लेबाज जैसे ही पर्थ के वाका मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, वैसे ही क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।

वनडे क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका था जब दोहरा शतक लगाने वाले दो बल्लेबाज पारी का आगाज करने मैदान में आए थे। सचिन तेंडुलकर ने फरवरी 2010 में वनडे इतिहास का पहला शतक जमाया था। इसके बाद सहवाग ने 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंदौर वनडे में दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया।

इसके अलावा सचिन ने चार और खास रिकॉर्ड भी बनाए। आइए इन पर एक नजर डालते हैं...

# सचिन तेंडुलकर ने 48 रन की पारी में श्रीलंका के खिलाफ 3000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

# सचिन चार विपक्षी टीमों के खिलाफ 2000 से अधिक रन बना चुके हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वो क्रिकेट इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के अलावा सचिन ने दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 2000 से अधिक रन बनाए हैं।

# सचिन ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी भी की। भारत की ओर से पर्थ के वाका मैदान पर यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

# सचिन तेंडुलकर ने पर्थ में अपना रिकॉर्ड सुधारते हुए 48 रन की पारी खेली। इससे पहले यहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन का था, जो कि उन्होंने 8 दिसंबर 1991 को किया था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 4

 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment