विज्ञापन
 
 
 
 

बस पांच रन और 'सचिन की रिकॉर्ड बुक' में शामिल हुआ श्रीलंका

 
Source: Agency   |   Last Updated 18:02(08/02/12)
 
 
 
 
पर्थ. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका के खिलाफ 3000 रन पूरे कर लिए। सचिन ने यहां चल रही त्निकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ मैच में यह कीर्तिमान अपने नाम किया।

एकदिवसीय क्रिकेट में 18000 से ज्यादा रन बना चुके सचिन के लिए श्रीलंका दूसरा ऐसा देश है जिसके खिलाफ उन्होंने वनडे में 3000 रन पूरे किए हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 मैचों में 3060 रन बनाए हैं जबकि श्रीलंका के खिलाफ 3000 रन का आंकडा उन्होंने अपने 80वें मैच में छू लिया।

सचिन ने इस मैच से पहले तक श्रीलंका के खिलाफ आठ शतक और 17 अर्धशतक बनाए थे। सचिन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ 2474 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2001 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 1750 रन, वेस्टइंडीज के खिलाफ 1573 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 1455 रन और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1377 रन बनाए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक वनडे रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के इंजमाम उल हक दूसरे स्थान पर हैं। इंजमाम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले 63 वनडे मुकाबलों में 44.41 की औसत से 2265 रन बनाए हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 3

 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment