क्रिकेट जगत में मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंडुलकर टीम इंडिया के प्रमुख सितारे हैं। 24 अप्रैल 1973 को जन्मे सचिन तेंडुलकर ने क्रिकेट जगत में सिर्फ 16 साल की उम्र में कदम रख दिया था। टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक और वनडे क्रिकेट में 48 शतक लगाकर वे महाशतक से सिर्फ एक कदम दूर खड़े हैं।
टेस्ट क्रिकेट
सचिन तेंडुलकर ने 15 नवंबर, 1989 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। वह मुकाबला कराची में पाकिस्तान के खिलाफ था। सचिन तेंडुलकर ने 184 टेस्ट मैच की 303 पारियों में कुल 15183 रन बनाए हैं। 248 नाबाद रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 51 शतक और 63 अर्धशतक हैं।
वनडे क्रिकेट
सचिन तेंडुलकर ने वनडे क्रिकेट में 28 दिसंबर, 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया था। सचिन ने 453 वनडे की 442 पारियों में कुल 18111 रन बनाए हैं। 200 नाबाद रन उनका अधिकतम स्कोर है। वनडे क्रिकेट में सचिन तेंडुलकर ने 48 शतक और 95 अर्धशतक लगाए हैं।