शतक नहीं तो ना सही, अब इस मामले में नंबर 1 हैं तेंडुलकर
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 11:12(07/02/12)
खेल डेस्क. मेलबर्न में हुए सीबी सीरीज के पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया भले ही विजयी आगाज करने में नाकाम रही हो, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने वनडे में एक नया कीर्तिमान जरूर स्थापित कर दिया। सचिन का वनडे करियर अब विश्व क्रिकेट में सबसे लंबा हो गया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम था।
वैसे तो सचिन ने 18 दिसंबर 2011 को वनडे क्रिकेट में अनाधिकारिक तौर पर वनडे में 22 साल पूरे कर लिए थे, लेकिन आधिकारिक तौर पर 5 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में उन्होंने यह कीर्तिमान बनाया।
जयसूर्या का वनडे करियर 21 साल और 184 दिनों का है। सचिन ने एक मैच के साथ ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है। 18 दिसंबर 1989 को वनडे पदार्पण करने वाले सचिन का वनडे करियर अब 22 साल 49 दिनों का हो गया है।
सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ गुजरनवाला वनडे से पदार्पण किया था।