खेल डेस्क. कोलकाता टेस्ट का पहला दिन। लास्ट सेशन की पहली गेंद। स्टीवन फिन की गेंद पर सचिन तेंडुलकर ने बल्ले का मुंह खोलते हुए लेग साइड की ओर बेहतरीन चौका लगाया। इस चौके के साथ ही मास्टर ब्लास्टर तेंडुलकर ने टेस्ट करियर की 66वीं हाफ सेंचुरी पूरी की।
इस पचासे के साथ ही सचिन तेंडुलकर ने अपने आलोचकों को जवाब दे दिया। उन्होंने बता दिया कि उनके बल्ले में अब भी दम है।
सचिन ने ठीक 22 साल पहले आज ही के दिन वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया था। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 50वां रन बनाने के बाद उन्हें जैसा महसूस हुआ होगा, कुछ वैसे ही जज्बात ईडन गार्डन्स मैदान पर आज देखने को मिले।
जहां तेंडुलकर, वहां रिकॉर्ड। इस पारी में भी उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।
आइए, तस्वीरों में देखते हैं, सचिन तेंडुलकर की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग वापसी...