पापा सचिन ने किया कुबूल, प्यार के चक्कर में फंसा है बेटा
Agency
| May 11, 2012, 12:28PM IST

सचिन ने बताया, "मेरा 11 साल का बेटा अर्जुन क्रिकेट के प्यार में पड़ चुका है। यह एक ऐसा नशा है जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ दिल से चलकर दिमाग में उतरता है।"
लेकिन अर्जुन के इस 'प्यार' के पीछे पापा सचिन का कोई हाथ नहीं। सचिन ने बताया, "मैंने कभी अर्जुन को इसे चुनने के लिए नहीं कहा। वो बचपन से ही इस खेल के प्रति आकर्षित था। उसे मैदान पर खेलना पसंद है। वो कभी ये नहीं सोचता कि कितने घंटे उसने अभ्यास किया है।"
सचिन खुद क्रिकेट से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन एक स्टार क्रिकेटर होने के कारण उन्हें एक बात का अफसोस भी है। सचिन ने बताया, "मुझे क्रिकेट अच्छा लगता है। लेकिन एक बात का अफसोस हमेशा रहता है। मैं कभी अपने बच्चों को लेकर शाम के वक्त सैर पर नहीं निकल पाता, जैसे आम परिवार के लोग करते हैं। इसलिए हम अधिकतर छुट्टियां भारत के बाहर ही बिताते हैं।"





