विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Cricket Classic >> Sachin Tendulkar Shoaib Akhtar World Cup Six

कैसे छुड़ाना है अख्तर के छक्के, एक साल तक की सचिन ने प्लानिंग

Dainikbhaskar.com | May 02, 2012, 11:48AM IST
 
 

खेल डेस्क. 2003 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सचिन तेंडुलकर वो शानदार छक्का याद है आपको? अपनी रफ्तार भरी गेंदों के लिए मशहूर रहे शोएब अख्तर का गुरूर तोड़ते हुए सचिन ने उनके ओवर में चौकों और छक्कों की बरसात की थी। पाक के विरुद्ध खेली वो 98 रन की पारी सचिन के दिल के बेहद करीब है।

पुणे में हुए एक कार्यक्रम के दौरान सचिन ने इस बात का खुलासा किया। सचिन ने उस मैच को यादगार करार देते हुए कहा, "साल 2002 में जब हमने वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां शुरू की, तब हमने यह अंदाजा लगाया था कि हमारा मुकाबला पाकिस्तान से भी होगा। भारतीय टीम किसी भी टीम से हार सकती है लेकिन पाक के खिलाफ हार कोई बर्दाश्त नहीं कर सकता। हमारे ड्रेसिंग रूम में उस मुकाबले की चर्चा 2002 से ही शुरू हो गई थी।"

सचिन ने बताया, "पाकिस्तान के खिलाफ बनाए वो 98 रन मेरे लिए सबसे खास हैं। मैंने उस मैच के लिए बहुत तैयारी की थी। मैं हर गेंद की प्लानिंग कर मैदान में उतरा था। किस गेंद को कहां खेलना है, किस गेंदबाज को कैसे संभालना है इसकी योजना मैंने अपने दिमाग में बना रखी थी।"

"वो मैच हमारे लिए कितना अहम था इस बात का अंदाजा ऐसे ही लगाया जा सकता है कि हमने उस पर चर्चा एक साल पहले ही शुरू कर दी थी। हमारी रणनीति थी सकारात्मक सोच। पूरी टीम बेहद सकारात्मक रवैये के साथ मैदान पर उतरी थी। उसका परिणाम हमें जीत के रूप में मिला था," सचिन ने बताया।

1 मार्च 2003 को दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन मैदान पर हुए उस मैच में सचिन ने महज 75 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों व 1 छक्के की मदद से 98 रन बनाए थे। इसी पारी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। सचिन के अलावा युवराज सिंह ने भी नाबाद 50 रन की पारी खेली थी।

भारतीय पारी के दूसरे ओवर में तेंडुलकर ने अख्तर की गेंदबाजी पर एक शानदार छक्का लगाया था। इसकी अगली दो गेंदों पर भी सचिन ने लगातार चौके लगाकर रावलपिंडी एक्सप्रेस को पटरी से उतार दिया था। हालांकि तेंडुलकर को अख्तर ने ही आउट किया। लेकिन प्वाइंट पर लगा सचिन का वो छक्का आज भी हर प्रशंसक के जहन में ताजा है।

वीडियो में देखिए सचिन का वो खास छक्का।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment