खेल डेस्क. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे को शुरू हुए सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों की हालत खस्ता हो गई। पहली पारी में मेहमान टीम कुल 156 रन ही बना सकी। पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने इस स्कोर में 58 रनों का योगदान दिया।
मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन उन्होंने जब मैच के 25वें ओवर में मिचेल जॉनसन की गेंद पर चौका लगाया, वैसे ही वे खुद को खेल के इतिहास में अमर कर गए। इस शॉट के तुरंत बाद पूरा ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
25वें ओवर तक श्रीलंका के तीन विकेट गिर चुके थे। संगकारा थिलन समरवीरा के साथ मिल कर पारी को संभाल रहे थे। करियर की 41वीं टेस्ट हाफ सेंचुरी पूरी करने से पहले उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल कर लिया।
आगे क्लिक कर जानिए, संगकारा के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की डीटेल्स