विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Record Book >> Test Matches >> Sangakkara Misses Double Ton After Breaking Record

जनाब ने की पाकिस्तानियों की रिकॉर्डतोड़ धुनाई... तभी गिरी गाज

Dainikbhaskar.com | Jul 05, 2012, 12:19PM IST
 
 

खेल डेस्क. श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 199 रन की नाबाद पारी खेलने वाले संगकारा ने दूसरे टेस्ट में भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन एक बार फिर वे दोहरा शतक जमाने से चूक गए।

कुमार संगकारा (192) के दोहरा शतक चूकने के साथ पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा क्रिकेट टेस्ट मैच ड्रॉ खत्म हो गया। मैच के पांचवें दिन पाकिस्तान ने श्रीलंका को जीत के लिए 261 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 22 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाए। महेला जयवर्धने एक और कुमार संगकारा 24 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच में 5 विकेट झटकने वाले पाकिस्तान के मध्यम तेज गेंदबाज जुनैद खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा और आखिरी मैच 8 जुलाई से पल्लेकल में खेला जाएगा। श्रीलंका की पहली पारी बुधवार को 391 रन पर सिमट गई। पाक ने पहली पारी में 160 रन की बढ़त ली। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 100 रन बनाकर पारी घोषित की। उसकी ओर से तौफीक उमर ने 42 रन बनाए। सूरज रणदीव ने 2 विकेट झटके।

संगकारा ने लगाता दूसरी बार 200 रन का जादुई आंकड़ा छूने का मौका गंवाया। साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए, तो कुछ से चूक गए।

आइए, एक नजर डालते हैं संगकारा के इन स्पेशल रिकॉर्ड और उनके टेस्ट करियर से जुड़ी खास बातों पर...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment