'मेरे शोएब को नहीं आता प्यार का इजहार करना, इन्हें सिखा दो प्लीज'
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 10:54(08/02/12)
खेल डेस्क. वेलेंटाइन वीक में आज प्रपोज डे है। प्यार सिर्फ दो दिलों को ही नहीं एक करता है, बल्कि देश, जाति, धर्म और परिवारों को भी एक कर देता है। भारतीय खेल जगत में ऐसी प्रेम कहानी है टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की।
सानिया मिर्जा ने सरहद पार रहने वाले पाक क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। सानिया मिर्जा की शादी से पूरे देश में बवाल मच गया था, लेकिन धीरे-धीरे सबने इस जोड़ी को अपना लिया।
एक अवार्ड समारोह के दौरान इस जोड़ी की कैमिस्ट्री देखने को मिली। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने मिलकर शोएब मलिक की खिंचाई करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सानिया ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान सानिया ने यह बताया था कि शोएब बहुत शर्मीले हैं। इसके लिए उन्होंने शाहरुख से शोएब को कुछ टिप्स देने के लिए कहा था।
वीडियो में देखिए सानिया और शोएब की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री।
(वीडियो साभार स्टार प्लस और यूट्यूब)