फॉर्म में आईं टेनिस सनसनी सानिया, दिखा दिया जलवा
Source: Dainik Bhaskar News | Last Updated 08:59(04/02/12)
शेनझेन (चीन)। भारत ने फेड कप एशिया-ओसेनिया जोन ग्रुप-दो में फिलीपींस को 2-1 से हराकर पूल बी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत की यह लगातार चौथी जीत है।
रतुजा भोंसले ने पहले सिंगल्स में तमिथा एनगुएन को 6-2, 6-3 से हराया। अगले मुकाबले में प्रेरणा भांबरी को एन्ना क्येरिस पेट्रिमोनियो ने 3-6, 6-4, 6-2 से हराकर फिलीपींस को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। डबल्स में सानिया मिर्जा-ईशा लखानी ने एनगुएन-पेट्रिमोनियो को 6-0, 6-1 से हराकर भारत को 2-1 से जीत दिला दी।