विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Sehwag Fails In Lady Luck Against SRK Aarti Gouri

शाहरुख की गौरी के आगे फीकी पड़ीं मिसेज सहवाग !

Dainikbhaskar.com | May 08, 2012, 07:35AM IST
 
 

खेल डेस्क. दिल्ली डेयरडेविल्स की जीत के रथ को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रोक दिया। फिरोजशाह कोटला मैदान पर हुए मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग की टीम शाहरुख खान की टीम केकेआर से हार गई। मैदान पर शाहरुख का लेडी लक दिल्ली के कप्तान सहवाग पर भारी पड़ा।

इस मैच को देखने के लिए आरती सहवाग और गौरी खान दोनों कोटला स्टेडियम में मौजूद थीं। आरती जहां अपने दोनों बेटों के साथ वीरू का हौसला बढ़ा रहीं थीं, वहीं दूसरी तरफ मिसेज खान अपनी बेटी के साथ स्टैंड्स में बैठी थीं।

लेडी लक दोनों टीमों के पास था, लेकिन मैच गौरी खान की टीम के हक में गया।

इस मुकाबले को मिनी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। टूर्नामेंट में अबतक के प्रदर्शन के बाद कोलकाता और दिल्ली के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां तो केकेआर ने डेयरडेविल्स को मात दे दी, अब देखने वाली बात यह है कि क्या फाइनल में यही दो टीमें पहुंचती हैं ?
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment