विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Talking Pictures >> Sehwag Makes Fifty In Just 28 Balls

तस्वीरों मे देखिए, सहवाग ने 28 गेंदों पर ठोंक डाला पचासा

Dainikbhaskar.com | Apr 25, 2012, 10:54AM IST
 
 

पुणे। कप्तान वीरेंद्र सहवाग की विस्फोटक पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत मंगलवार को सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम में खेले जा रहे लीग मैच में मेजबान पुणे वॉरियर्स टीम की ओर से रखे गए 147 रनों के लक्ष्य केवल दो विकेट खोकर 24 गेंद पहले ही पा लिया।

सहवाग और माहेला जयवर्धने ने डेयरडेविल्स की पारी की शुरुआत की। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 22 रन के कुल योग पर जयवर्धने के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा। जयवर्धने 18 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाए।

उसके बाद खेलने आए केविन पीटरसन ने सहवाग का बाखूबी साथ दिया और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। कप्तान सहवाग ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए केवल 48 गेंदों पर 87 रन बनाए। अपनी इस आतिशी बल्लेबाजी के दौरान सहवाग ने दस चौके और तीन छक्के लगाए।

तस्वीरों में देखिए सहवाग की आतिशी बल्लेबाजी...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment