विज्ञापन
 
 
 
 

गंभीर की कीमत पर खेले सहवाग, बनाया इंडियन 'रिकॉर्ड'!

 
Source: Dainikbhaskar.com   |   Last Updated 11:18(09/02/12)
 
 
 
 

खेल डेस्क.लगता है कि टीम इंडिया के उप-कप्तान वीरेंद्र सहवाग लगता है वनडे का दोहरा शतक लगाने के बाद बड़ी पारी खेलने से कतरा रहे हैं। इसलिए वो बड़े-बड़े दावे करने के बाद वो सस्ते में आउट हो जाते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पर्थ वनडे में 10 रन पर आउट होने के बाद सहवाग ने एक नया इंडियन रिकॉर्ड बना दिया है।

 

 

सहवाग अपने वनडे करियर में 68वीं बार 0 और 10 रन के बीच में आउट हुए। वनडे में 8 हजार से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सहवाग 8वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कारनामा इतनी ज्यादा बार किया है।

 

दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स इस मामले में शीर्ष पर हैं। उनके बाद श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का नाम आता है। इस सूची में सबसे नीचे वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल हैं।

 

सहवाग को एकादश में गौतम गंभीर के स्थान पर शामिल किया गया था। सहवाग ने मैच से पहले कहा था कि उन्हें थोड़ा आराम चाहिए था इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले।

 

लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पर्थ वनडे में सहवाग की बल्लेबाजी में कोई अंतर नहीं दिखा। वो महज 10 रन बनाकर एक गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए। उन्हें लासिथ मलिंगा ने आउट किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 3

 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment