विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sehwag Steals Show At Kotla In IPL

'इमोशनल' वीरू का धमाल, कोटला कर किया कारनामा

Agency | Apr 28, 2012, 13:24PM IST
 
 


नई दिल्ली.राज्यसभा के लिए मनोनीत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और मुंबई इंडियंस के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसित मलिंगा को देखने के लिए फिरोजशाह कोटला मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ा था।

 

सचिन मैदान में जिस तरफ भी फील्डिंग करने जाते वहां दर्शकों मे कौतूहल बढ़ जाता। लेकिन दिल्ली के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग जैसे ही अपने बल्ले से धूम धड़ाका शुरू किया तो सचिन और मलिंगा को तो जैसे दर्शकों ने भुला दिया। हर तरफ से एक ही आवाज आ रही थी वीरू-वीरू।

 

दिल्ली के चहेते वीरू ने भी घरेलू दर्शकों को निराश नहीं किया। दर्शकों का समर्थन देख भावुक हुए सहवाग ने कोटला पर चौकों तथा छक्कों की बरसात करते हुए टूर्नामेंट में लगातार अपना तीसरा अर्धशतक ठोक डाला। इस तरह वीरू आईपीएल में लगातार तीन अर्धशतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने इससे पहले पिछले मैच में कोटला में पुणे वारियर्स के खिलाफ 57 रन और पुणे में नाबाद 87 रन की पारियां खेली थीं।

 

सहवाग 39 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। जब वह पवेलियन लौट रहे थे दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

 

अपनी इस पारी के साथ ही सहवाग आईपीएल-पांच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में राजस्थान रायल्स के अजिंक्या रहाणे के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रहाणे के आठ मैचों से 332 रन हैं जबकि सहवाग के आठ मैचों में 309 रन हैं जिसमें तीन अर्धशतक शमिल हैं।

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment