न चाह कर भी कुछ यूं 'बागी' बन जाएंगे वीरेंद्र सहवाग
Agency
| Jul 03, 2012, 17:04PM IST

सहवाग ने खेल परिधान बनाने वाली इटली की प्रमुख कंपनी फीला का भारत में अपना ब्रांड एंबेसेडर बनने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, मेरी पहली प्राथमिकता क्रिकेट हैं। क्रिकेट के कारण ही मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। जहां तक बाकी गतिविधियों का सवाल है तो उनकी जगह क्रिकेट के बाद है।
हालांकि, सहवाग ने इस दौरान क्रिकेट से संबंधित सवालों को लेने से इंकार कर दिया। जब उनसे टीम इंडिया के नए सत्न के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, इसके बारे में मैं प्रेस कांफ्रेंस के बाद सोचूंगा। उन्होंने कहा कि वह भारत में फीला का पहला ब्रांड एंबेसेडर बनने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान सहवाग ने कहा, टेनिस के महान खिलाड़ी बोरिस बेकर और फॉर्मुला वन के दिग्गज माइकल शूमाकर जैसे खिलाड़ी फीला के ब्रांड एंबेसेडर रहे हैं। मुझे बेकर और शूमाकर जैसे दिग्गजों की जमात में शामिल होने की खुशी हैं।
टीम इंडिया दूसरी कंपनी का लोगो लगाकर खेलती है जबकि सहवाग फीला के ब्रांड एंबेसेडर बने हैं। ऐसे में हितों के टकराव के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा, यह मेरा व्यक्तिगत एसोसिएशन है और इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।






