विज्ञापन
 
 
 
 

धोनी-सहवाग में है दरार- बीसीसीआई ने भी माना

 
Source: Agency   |   Last Updated 15:23(23/02/12)
 
 
 
 

होबार्ट. बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच मतभेद के मामले में सीधी दखल दी है। बोर्ड के सचिव संजय जगदाले ने कप्तान धोनी और सहवाग से इस मुद्दे पर बात की है ताकि दोनों के बीच सुलह कराई जा सके। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि जगदाले की कोशिश कितनी कामयाब हुई है। लेकिन जगदाले धोनी और सहवाग को एक मंच पर लाने में कामयाब दिख रहे हैं। जगदाले ने कहा है कि दोनों क्रिकेटर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात सामने रखेंगे। 
 
लेकिन ड्रेसिंग रूम में कलह की खबरों ने भारतीय क्रिकेट में कोहराम मचा रखा है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के बीच अनबन की बातें अब आम हो गई हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम अपने बयानों से इस आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। अकरम ने कप्तान धोनी की रोटेशन पॉलिसी का समर्थन करते हुए कहा है, "धोनी ने एक समझदारी भरा फैसला लिया है। या तो सीनियर खिलाड़ी अब धोनी के नियंत्रण में नहीं हैं या फिर वो धोनी के लिए एक बोझ बन गए हैं।"
 
धोनी ने कुछ दिन पहले अपनी रोटेशन पॉलिसी को सही ठहराते हुए कहा था कि सीनियर खिलाड़ी मैदान पर थोड़े सुस्त रहते हैं। इस कारण टीम के क्षेत्ररक्षण पर असर पड़ता है। लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने इस बयान पर हैरानी व्यक्त कर ड्रेसिंग रूम में हो रही कलह को सार्वजनिक कर दिया।
 
अकरम ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा, "मेरे विचार से धोनी एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं और मैं उनकी रणनीति का समर्थन करता हूं। यदि उन्होंने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को बारी-बारी से खेलाने का निर्णय लिया है तो वो टीम के हित में ही होगा। धोनी हमेशा वही कहते हैं जो कि वो सोचते हैं। उनके इस बयान के पीछे एक ठोस वजह जरूर होगी। मैंने कभी उन्हें ऐसे बोलते नहीं सुना।"
 
धोनी द्वारा सीनियर खिलाड़ियों को सुस्त कहे जाने के बाद वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ ब्रिसबेन वनडे में बेहतरीन कैच लपका था। सचिन तेंडुलकर ने भी फुर्ती का प्रदर्शन करते हुए शानदार फील्डिंग की थी।
 
'धोनी को भटका रहा है बोर्ड'
भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने भी धोनी का समर्थन किया है। बेदी ने कहा है कि सीनियर खिलाड़ियों को रोटेट करना धोनी की मर्जी नहीं मजबूरी हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि बीसीसीआई ने उन्हें कोई आदेश दिया हो और वो उसका पालन कर रहे हों।
 
"मुझे लगता है कि धोनी को गलत सलाह दी जा रही है। किसे पता वो सिर्फ बीसीसीआई के कहे अनुसार काम कर रहे हों। मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि सहवाग और सचिन सुस्त फील्डर हैं इसलिए उन्हें अंदर-बाहर किया जा रहा है। आपके पास कितने फुर्तीले फील्डर हैं यही बता दीजिए।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 2

 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(11)
Latest | Popular