536 गेंदें खेलने के बाद धोनी आउट
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमी फाइनल के बाद से लगातार घरेलू पिचों पर नाबाद रहे। 30 मार्च 2011 को मोहाली में हुए वनडे के बाद भारत में खेले 9 वनडे मैचों में उन्होंने 536 गेंदों का सामना करते हुए 506 रन बनाए। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे।
उमर गुल ने धोनी को दिल्ली में 36 रन के स्कोर पर आउट कर इस नॉटआउट सीरीज को तोड़ दिया।