विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Shoaib Malik Played Delhi Club Cricket

सानिया के शौहर ने 'तोड़ा कानून', चोरी छिपे कर गए इंडिया में 'खेल'

Agency | Jun 13, 2012, 09:48AM IST
 
 

नई दिल्ली. पाकिस्तानी क्रिकेटरों (ब्रिटिश पासपोर्ट धारी अजहर महमूद को छोड़कर) को पिछले चार साल से आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं मिल रही है, लेकिन पूर्व पाक कप्तान शोएब मलिक दिल्ली के क्लब टूर्नामेंट में बिना इजाजत ही खेल गए। चौंकने वाली बात तो यह है कि बीसीसीआई को इस मामले की जानकारी तक नहीं है।

सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने हॉटवेदर क्रिकेट टूर्नामेंट में हरगोपाल क्लब की ओर से स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ मैच खेला था। यह मैच पांच जून को बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल में हुआ था, जिसमें मलिक ने 26 रन बनाए थे। वे चार जून की रात श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच खेलने के बाद पांच की सुबह यहां पहुंचे थे। बोर्ड के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि मलिक के दिल्ली टूर्नामेंट में खेलने की बात हमें मालूम नहीं है। दिल्ली क्रिकेट संघ की ओर से हमें इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी। बोर्ड का यह नियम है कि घरेलू टूर्नामेंटों में कोई विदेशी क्रिकेटर नहीं खेलेगा।

दिल्ली संघ के सचिव एसके बंसल ने इस बारे में कहा कि हमें मालूम नहीं था कि मलिक को खिलाने से पहले बोर्ड की इजाजत लेनी होगी। हकीकत यह है कि मलिक पिछले साल भी दिल्ली में खेले थे और हमने उस समय भी बोर्ड से इजाजत नहीं ली थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment