दिलशान की बीवी के लिए धड़का सिद्धार्थ माल्या का दिल!
Dainikbhaskar.com
| May 04, 2012, 09:45AM IST

खेल डेस्क.अपने खिलाड़ियों का ख्याल कैसे रखना है, यह बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मालिक सिद्धार्थ माल्या बखूबी जानते हैं। इसलिए वो खिलाड़ियों के साथ आई उनकी पत्नियों और गर्लफ्रेंडों का खातिरदारी में भी कोई कमी नहीं रखते।
आरसीबी के बल्लेबाज दिलशान अपनी पत्नी के साथ भारत आए हैं। गुरुवार को उनकी पत्नी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सिद्धार्थ माल्या ने इस जश्न की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "हैप्पी बर्थडे मिसेज डिली!!!"
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में टीम का हौसला बनाए रखने के लिए माल्या इस तरह के आयोजन करते रहते हैं।





