विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Cricket Celebrities >> Smith Matthews Lange Impress In First IPL Match

आईपीएल-5 के तीन धुरंधर, पहले ही मैच में किया धमाल

Dainikbhaskar.com | May 07, 2012, 10:51AM IST
 
 


खेल डेस्क.आईपीएल-5 में मुंबई इंडियंस का सामना गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से। अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रनों की दरकार। क्रीज पर पहला मैच खेल रहे ड्वेन स्मिथ और आर पी सिंह। अनुभवी गेंदबाज हिल्फेनहास ने अपना पूरा दम लगाकर गेंदबाजी की। लेकिन वो जोशीले स्मिथ को नहीं रोक सके। स्मित ने अंतिम तीन गेंदों में एक छक्का व दो चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी।
 
टूर्नामेंट के शुरुआत से खेल रहे दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू और रोबिन पीटरसन जैसे बल्लेबाज जो कारनामा नहीं कर सके, वो काम चोटिल किरॉन पोलार्ड के स्थान पर टीम से जुड़े ड्वेन स्मिथ ने कर दिखाया।
 
गत शनिवार और रविवार आईपीएल-5 में तीन नए खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला। चोटिल खिलाड़ियों के स्थान पर आईपीएल से जुड़े इन खिलाड़ियों ने पहले ही मुकाबले में अपना दमखम दिखा दिया। ये तीन खिलाड़ी हैं - मुंबई इंडियंस के ड्वेन स्मिथ, कोलकाता नाइटराइडर्स के मर्चेंट डी लांगे और पुणे वारियर्स के एंजलो मैथ्यूज।
 
पहले ही मैच में बने हीरो
 
वेस्ट इंडीज के युवा बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रविवार को हुए मुकाबले में अपना आईपीएल-5 में अपना पहला मैच खेला। पहले ही मैच में स्मिथ ने नाबाद 24 रन की धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
 
सलामी बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी निभाई थी। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत के करीब तक तो पहुंचाया, लेकिन 15वें ओवर के बाद दोनों आउट हो गए। अब मुंबई के लिए जीत की राह बेहद कठिन हो गई थी। लेकिन स्मिथ ने संकटमोचक की भूमिका निभाई।
 
स्मिथ ने महज 9 गेंदों में पूरा मैच पलट दिया। उन्होंने 2 चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद पारी खेली। इसी पारी के दम पर मुंबई ने हारा हुआ मैच जीत लिया।
 
स्मिथ साल 2008 में मुंबई से जुड़े थे। पहले सीजन में खेले चार मैचों में स्मिथ अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद 2009 और 2010 में डेक्कन चार्जर्स के साथ जुड़े। 2012 में मुंबई ने चोटिल मिचेल जॉनसन के स्थान पर स्मिथ के साथ दोबारा अनुबंध किया।
 
कोलकाता के लिए नाइटाराइडर बने लांगे
 
दक्षिण अफ्रीका के युवा गेंदबाज मर्चेंट डी लांगे को 2012 की आईपीएल नीलामी में केकेआर ने 50 हजार डॉलर के बेस प्राइस पर खरीदा था। शाहरुख खान के इस फैसले पर सभी को बड़ी हैरानी थी। लेकिन लांगे ने किंग खान को मायूस नहीं किया।
 
पुणे वारियर्स के खिलाफ अहम मुकाबले में कप्तान गंभीर ने लांगे को ब्रेट ली के स्थान पर खिलाने का फैसला किया। आईपीएल पदार्पण मुकाबले में लांगे ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए। लांगे ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क का कीमती विकेट भी अपने नाम किया। इसके अलावा लांगे ने रोबिन उथप्पा और एंजलो मैथ्यूज के अहम विकेट चटकाए।
 
इसी प्रदर्शन के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने पुणे वारियर्स की 7 रन से हराया।
 
लांगे का टेस्ट पदार्पण भी धमाकेदार रहा था। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले 26 दिसंबर, 2011 को हुए डरबन टेस्ट में लांगे ने 8 विकेट झटके। लांगे ने पहली पारी में 81 रन देकर 7 विकेट चटकाए। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी 1 विकेट हासिल किया। लांगे ने अपने पहले वनडे मुकाबले में भी 4 विकेट चटकाए थे।
 
मैथ्यूज का मैजिक
 
श्रीलंकाई हरफनमौला खिलाड़ी एंजलो मैथ्यूज ने आईपीएल-5 में अपने पहले मुकाबले में धमाल मचाया। हालांकि उनकी टीम पुणे वारियर्स वो मुकाबला नहीं जीत सकी, लेकिन मैथ्यूज का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
 
मैथ्यूज ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 150 रन तक सीमित रखने में अहम भूमिका निभाई। मैथ्यूज ने महज 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। मैथ्यूज ने ब्रेंडन मैक्कुलम को 42 रन के निजी योग पर पगबाधा आउट किया। इसके बाद मैथ्यूज ने जैक कैलिस को महज 1 रन के निजी योग पर क्लीन बोल्ड किया।
 
मैथ्यूज ने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए महज 27 गेंदों में 35 रन बनाए। इसी पारी के दम पर पुणे लक्ष्य के करीब पहुंच सका।
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment