विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Sourav Ganguly Regrets His Wierd Cricket Retiremen

...तो दो साल और खेलते आपके फेवरेट कप्तान गांगुली

Dainikbhaskar.com | Jul 09, 2012, 11:11AM IST
 
 

कोलकाता. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस रविवार 40 साल के हो गए। लगभग 12 सालों तक भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहने के बाद गांगुली के मन में एक कसक रह गई। 40वें बर्थडे पर उन्होंने अपने दिल के उस दर्द को बयां किया।

गांगुली ने अपने जज्बातों को जग-जाहिर करते हुए कहा, "मुझे क्रिकेट को इस तरह अलविदा नहीं कहना चाहिए था। यदि मैंने थोड़ा धैर्य रखा होता तो मैं दो साल और खेलता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।"

लॉर्ड्स के मैदान पर शानदार शतक के साथ 1996 में करियर का आगाज करने वाले गांगुली ने नवंबर 2008 में क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। वनडे में 11,363 रन और टेस्ट में 7212 रन बनाने वाले सौरव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था।

2008 के श्रीलंका दौरे पर गांगुली का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद उनकी लगातार आलोचना हो रही थी। इस बात से गांगुली गुस्से में आ गए और उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी, लेकिन अब उन्हें अपनी इस गुस्से पर अफसोस होता है।

गांगुली की क्रिकेट में एंट्री भी बड़ी मजेदार ढंग से हुई थी। आइए, जानते हैं गांगुली के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें...
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment