विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> South Africa Denies Bangladesh For IPL!

आईपीएल के कारण साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश सीरीज से किया इंकार!

Agency | Apr 27, 2012, 13:28PM IST
 
 

जोहांसबर्ग। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला देते हुए बांग्लादेश के साथ मई में अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला आयोजित करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सीएस से ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला अपने देश में या दक्षिण अफ्रीका में आयोजित करने का आग्रह किया था।

सीएसए के कार्यकारी अधिकारी जैक्स फॉल ने बयान जारी कर कहा, "दुर्भाग्य से कई व्यावहारिक बाधाएं हैं जो हमें इस प्रतिबद्धता को स्वीकार करने से रोक रही हैं।"

"इस समय हमारे कई वरिष्ठ खिलाड़ी इंग्लैंड या भारत में हैं। इसके अलावा जो स्वदेश में हैं वह चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।"

फॉल ने कहा कि इससे पहले जब भी उनकी टीम बांग्लादेश के साथ खेली है उसने उसका भरपूर लुत्फ उठाया है और भविष्य में भी वह इस टीम के साथ खेलना चाहेंगे।

फॉल के मुताबिक, "हमें यह ध्यान रखना होगा कि व्यस्त कार्यक्रमों में हमारे लिए इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा श्रीलंका में आयोजित होने वाले आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट इन कार्यक्रमों के बीच में है।"
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment