Home >> Steven Smith Superb Try For A Catch
इस कारण ये जनाब बन गए पुणे वारियर्स के कप्तान
Dainikbhaskar.com
| May 12, 2012, 15:25PM IST

स्मिथ आईपीएल के दूसरे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उनसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 22 साल और 187 दिन की आयु में कप्तानी संभाली, जबकि स्मिथ 22 साल 344 दिन की आयु में कप्तान बने।
गजब का जज्बा
स्मिथ को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक मैच में उन्होंने हवा में छलांग लगाकर छक्का बचाया था। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध मुकाबले में उन्होंने एक कैच लपकने का असफल प्रयास किया। स्मिथ की इस कोशिश ने सबका दिल जीत लिया।
कैसा है प्रदर्शन ?
स्मिथ ने अबतक आईपीएल में खेले 14 मैचों में 40.62 की बेहतरीन औसत से 325 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 47 रन का रहा है।
वीडियो में देखिए स्मिथ का वो कारनामा जिसने बना दिया उन्हें पुणे की कप्तानी का दावेदार।






