विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Record Book >> Twenty 20 >> Stuart Broad Hattrick Vs New Zealand In Tour t20 Match

RECORD: जिसकी उड़ाई थीं युवी ने धज्जियां... न्यूजीलैंड जा कर बन गया HERO

1 of 11 Photos
वेलिंगटन. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर मैच में अपना दमखम दिखा दिया। पहले चोट और उसके बाद मौसम की मार के कारण भारत नहीं आ सके ब्रॉड ने कोबहम ओवल (व्हांगरी) में हुए टी-20 मैच में शानदार हैट्रिक लगाई।
 
इंग्लैंड के लिए टी-20 में हैट्रिक लगाने वाले वे सातवें गेंदबाज हैं। 
 
अपनी रफ्तारभरी सधी हुई गेंदों से बल्लेबाजों में आतंक पैदा करने वाले ब्रॉड भारी बर्फबारी के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। एक चोट ने उन्हें कुछ समय तक क्रिकेट से दूर भी रखा, लेकिन उन्होंने पहले ही टूर मैच में घातक प्रदर्शन कर अपना दम दिखा दिया।
 
इंग्लैंड इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन का स्कोर खड़ा किय था। विकेटकीपर जोस बटलर की हाफ सेंचुरी (57 रन) और इयोन मॉर्गन के नॉटआउट 48 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 7 विकेट गंवा कर यह बड़ा स्कोर बनाया था। 
 
जवाब में न्यूजीलैंड इलेवन 19.5 ओवरों में 140 रन बना कर ढेर हो गई।
 
कीवी टीम पर स्टुअर्ट ब्रॉड का एक ओवर भारी पड़ गया। 19वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर इस इंग्लिश पेसर ने कप्तान एंड्रयू एलिस, इयान बटलर और मैट हैनरी को आउट किया। तीनों बल्लेबाज कैच आउट हुए।
 
टूर मैच के दौरान हैट्रिक लगाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के पहले टी-20 बॉलर हैं। इससे पहले 6 गेंदबाजों ने काउंटी क्रिकेट में हैट्रिक लगाई है।
 
आगे क्लिक कर जानिए, टी-20 क्रिकेट की टॉप 10 हैट्रिक

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment