खेल डेस्क. क्या आपको लगता है कि टी-20 का खेल सिर्फ युवा क्रिकेटरों के बस की बात है? यदि हां, तो जनाब, न्यूजीलैंड के वेटरन बल्लेबाज स्कॉट स्टाइरिस के यह पारी आपको सोच बदल सकती है। इस कीवी बैट्समैन ने इंगलिश काउंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आतिशी शतक लगाया। इसके साथ ही वे टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए।
स्टाइरिस ने ससेक्स की ओर से खेलते हुए महज 37 गेंदों में 100 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने का खास वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
आइए, जानते हैं स्टाइरिस द्वारा बनाए गए इन स्पेशल रिकॉर्ड्स का लेखा-जोखा...