विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Suresh Raina Refuses Any Bollywood Link Ups

चाहे कुछ भी हो जाए, बॉलीवुड बाला से शादी नहीं करेंगे रैना

Agency | May 03, 2012, 10:29AM IST
 
 

मुंबई. क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना रिश्ता है और इससे जुड़ी जोड़ियां काफी चर्चित भी रही हैं। नवाब पटौदी ने शर्मिला टैगोर के साथ शादी की, जबकि अजहरुद्दीन का निकाह संगीता बिजलानी से हुआ। इन दिनों क्रिकेट जगत में धूम मचा रहे सुरेश रैना लगता है इस रिश्ते से सहमत नहीं हैं और इसी कारण बॉलीवुड से उन्होंने दूरियां बना रखी हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रैना ने स्पष्ट कर दिया कि वे किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक या दो साल में मेरी शादी हो सकती है, लेकिन मैं किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करूंगा। मैं मिडिल क्लास फैमिली से हूं। इस वजह से मैं उस लड़की से शादी करना चाहूंगा, जो परिवार से तालमेल बैठाए, जिसे किसी तरह का घमंड नहीं हो और जो परिवार को जोड़े रखे। माता-पिता ही मेरे लिए लड़की पसंद करेंगे और मैं केवल सुझाव देने की भूमिका में रहूंगा।

चेन्नई की खासियत टीम भावना

आईपीएल में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रैना आईपीएल-5 में ज्यादा चल नहीं पा रहे हैं। इसके बाद भी वे चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के मजबूत स्तंभ हैं। टीम प्रबंधन को उन पर पूरा भरोसा है। टीम के बारे में पूछे जाने पर रैना ने कहा कि टीम स्पिरिट हमारी सबसे बड़ी खासियत है। मैदान पर हम आपस में पूरी तरह से जुड़े रहते हैं और टीम को संकट से उबारने के लिए हरसंभव कोशिश करते हैं। हमारे कप्तान व कोच भी लाजवाब हैं। अश्विन और बद्रीनाथ जैसे स्थानीय खिलाड़ी भी फॉर्म में हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे पास कई विश्वस्तरीय ऑल राउंडर हैं, जो टी-20 में काफी कारगर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि चेन्नई का चेपक स्टेडियम भी टीम को रास आता है। हमारे सभी खिलाड़ियों को यहां खेलना अच्छा लगता है और इसी कारण उनका प्रदर्शन भी निखर जाता है। पिछले दो सत्र में हमने जो भी सफलता हासिल की, उसका कुछ श्रेय चेपक स्टेडियम को भी दिया जा सकता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment