विज्ञापन
 
 
 

28वें जन्मदिन पर छक्के बरसा रहे थे युवी, तभी उठी खांसी और...

 
 
 
Source: Dainikbhaskar.com   |   Last Updated 16:25(06/02/12)
 
 
 
1 of 5 Photos
28वें जन्मदिन पर छक्के बरसा रहे थे युवी, तभी उठी खांसी और...
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
8 + 7

 
(2)
Latest | Popular
खेल डेस्क. युवराज सिंह के फेंफड़े में ट्यूमर है इसके लक्षण 12 दिसंबर 2009 को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान सामने आये थे। यह खुलासा युवी के पिता योगराज सिंह ने किया है। इस दिन युवराज का 28वां जन्मदिन भी था।

घरेलू मैदान मोहाली पर मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ युवराज सिंह अपना 28वां जन्मदिन मना रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक छक्का लगाया वो दौड़ लगाकर अपने साथ बल्लेबाजी कर रहे बल्लेबाज के पास चले गए। युवराज सिंह लगातार खांस रहे थे।

युवराज सिंह ने अपनी इस पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। श्रीलंका द्वारा दिए 207 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवराज सिंह ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया था।

मैच खत्म हुआ, भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से शिकस्त दी। और दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। युवराज को 3 विकेट लेने और नाबाद 60 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

लेकिन मैच खत्म होते ही युवराज सिंह को अस्पताल जांच के लिए जाना पड़ा। डॉक्टरों ने उसी समय यह बता दिया था कि युवी को ट्यूमर हो सकता है।

पिता योगराज सिंह के लाख समझाने के बावजूद युवराज सिंह ने खेलना जारी रखा। उन्होंने कभी आराम नहीं लिया। इस लापरवाही का नतीजा वो अब भुगत रहे हैं।

आइए तस्वीरों में देखते हैं उस युवराज के इस बेहतरीन प्रदर्शन को। इस मैच से ही युवराज सिंह की बीमारी के लक्षण पहली बार देखने को मिले थे।
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment