बेंगलुरु. टीम इंडिया ने टेस्ट मैचों का हारने वाला फॉर्म टी-20 क्रिकेट में भी हासिल कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में जीत दर्ज करने के बाद धोनी ब्रिगेड लगातार दो मैच हार गई। पहले इंग्लैंड ने ही मुंबई में मैदान मार कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। उसके बाद पांच साल बाद खेलने आई पाकिस्तानी टीम ने भी बेंगलुरु में हुए मैच को जीत कर सीरीज की विजयी शुरुआत की।
एम चिन्नास्वामी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी रिकॉर्ड तोड़ते हुए लड़खड़ाई। ओपनर गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे ने पहले विकेट के लिए जब 77 रन की साझेदारी की तो लग रहा था कि मेजबान बड़ा स्कोर खड़ा करेगी। लेकिन शायद टीम को उसी की नजर लग गई।
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे हार कर इतिहास रच गई टीम इंडिया...