विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Off The Field >> Tendulkar Meets Yuvraj Singh In London

इलाज के 'बहाने' खास दोस्त से मिलने पहुंचे सचिन

Agency | Mar 29, 2012, 17:09PM IST
 
 

नई दिल्ली. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने लंदन में छुट्टियां बिता रहे युवराज से मुलाकात की।

सचिन गत मंगलवार पैर की चोट का इलाज करवाने लंदन गए थे। इस इंग्लैंड यात्रा पर वो अपने खास दोस्त युवराज सिंह को नहीं भूले। अमेरिका में कैंसर की कीमोथेरेपी पूरी होने के बाद युवी भी इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं।

युवराज ने लंग कैंसर बीमारी का पता चलने के बाद जनवरी में इसका इलाज करवाना शुरू किया था। युवी इसके लिए अमेरिका के बॉस्टन कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती हुए थे। 18 तारीख को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली।

सचिन भी अपने दाहिने पैर की उंगली का इलाज करवाने लंदन गए हुए हैं। सचिन स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट से इस चोट पर सलाह लेने के बाद उसका उचित उपचार करवाएंगे। सूत्रों के मुताबिक सचिन को सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है।

लंदन में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के कारण तेंडुलकर मंगलवार को आयोजित हुए राहुल द्रविड़ के सम्मान समारोह में सम्मलित नहीं हो सके। इसके लिए सचिन ने निजी तौर पर मंगलवार को ही द्रविड़ से फोन पर अपनी असमर्थता व्यक्त की थी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment