मेरा अपमान किया, मुझे इस्तेमाल किया: सानिया मिर्जा

नई दिल्ली. अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पर पलटवार किया है। एआईटीए की ओर से कर्नल चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि टेनिस संघ सानिया की उपलब्धियों से वाकिफ है और हम उनका सम्मान करते हैं। एआईटीए ने साफ किया है कि ओलिंपिक में चयन मेरिट के आधार पर हुआ है।
वहीं, टेनिस के सीनियर सेलेक्टर एसपी मिश्रा ने भी मिर्जा को आड़े हाथों लिया है। मिश्रा का कहना है कि अगर सानिया को शिकायत थी तो उन्हें पहले बोलना चाहिए। मिश्रा के मुताबिक सानिया वाइल्ड कार्ड का इंतजार करती रहीं और जब एआईटीए के अध्यक्ष अनिल खन्ना की कोशिशों के बाद उन्हें ओलिंपिक का वाइल्ड कार्ड मिल गया तो वे बयानबाजी करने लगीं।
सानिया लंदन ओलिंपिक में वाइल्ड कार्ड प्रवेश मिलने के बाद वह लिएंडर पेस की पार्टनर बनने को राजी तो हो गईं, लेकिन उन्होंने लिएंडर, महेश के साथ-साथ एआईटीए को आड़े हाथों लिया। लिएंडर की शर्त ही यह थी कि सानिया के पार्टनर बनने की शर्त पर ही वे ओलिंपिक में खेलेंगे।







