बोझ के मारे कप्तान धोनी, सरेआम बन गए 'जूसवाला'!
Dainikbhaskar.com
| Apr 28, 2012, 16:51PM IST

चेन्नई की तेज गर्मी में विदेशी कमेंटेटर और प्रेजेंटर्स बेहाल हैं। टीवी प्रेजेंटर और पूर्व कीवी क्रिकेटर डैनी मॉरिसन भी इनमें शामिल हैं। मैच शुरू होने से पूर्व जब मॉरिसन ने दोनों कप्तानों को मैदान पर टॉस के लिए बुलाया, तब उन्होंने चेन्नई के कप्तान धोनी से एक खास काम भी करवाया।
मॉरिसन पहले तो कुर्सी पर बैठे। साथ में उनके एक असिस्टेंट छतरी लिए खड़ा था। फिर दो हसीन चीयरलीडर्स उन्हें पंखा झलने वहां आ गईं। इस ताम-झाम के बाद मॉरिसन ने धोनी को अपने पास बुलाया और जूस पिलाने के लिए कहा।
धोनी ने बड़ी शालीनता से बोतल में से जूस गिलास में निकालकर मॉरिसन को दे दिया।
इस सब ड्रामे के बाद टॉस करवाया गया।





