आईपीएल के छुपे रुस्तम करोड़पति

नई दिल्ली . आईपीएल-5 के 40 से ज्यादा लीग मुकाबले हो चुके हैं। इन मैचों में कई युवा खिलाडिय़ों ने अपनी-अपनी टीम के लिए संतोषजनक प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी भले ही सुपरस्टार नहीं हों लेकिन प्रति सत्र मिलने वाले 50 या 60 लाख रुपए से तीन साल में करोड़पति तो हो ही जाएंगे।बेशक ये खिलाड़ी आईपीएल में हिट हैं लेकिन अभी भारतीय टीम में शामिल किए जाने के लिए फिट नहीं हैं।
आईपीएल-5 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी ये हैं- योगेश नागर, नितिन सैनी, मंदीप सिंह, परविंदर अवाना, पवन नेगी, देवव्रत दास, शाहबाज नदीम और अमित सिंह। इसके अलावा सिद्धार्थ त्रिवेदी, अंकित चव्हाण और अपन्ना आदि भी अपने प्रदर्शन से ध्यान खींच रहे हैं।
योगेश नागर (डेयरडेविल्स, दिल्ली)
मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। वैसे उन्होंने बहुत ज्यादा रन तो नहीं बनाए हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 27 रन और पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 24 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। 22 वर्षीय योगेश ऑलराउंडर हैं। अभी उनको लंबा सफर तय करना है।
नितिन सैनी (किंग्स इलेवन पंजाब)
23 वर्षीय नितिन हरियाणा से रणजी खेलते हैं। आईपीएल-5 में उन्हें एडम गिलक्रिस्ट के चोटग्रस्त होने के बाद खेलने का मौका मिला। उन्होंने 5 मैचों में 117 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक (विरुद्ध रॉयल चैलेंजर्स, बेंगलुरू) शामिल है।
मंदीप सिंह (किंग्स इलेवन पंजाब)
आईपीएल- 5 के 10 मैचों में 277 रन बनाने वाले बीस वर्षीय मंदीप सिंह ओपनर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 56 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 43 रन की अच्छी पारी भी खेली है। इसके अलावा वे कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 38 व राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 रन भी बना चुके हैं।
परविंदर अवाना(किंग्स इलेवन पंजाब)
दिल्ली के तेज गेंदबाज परविंदर अवाना आईपीएल में किंग्स इलेवन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे छह मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ रहा जिसमें उन्होंने 34 रन देकर चार विकेट लिए।
पवन नेगी ( डेयरडेविल्स, दिल्ली)
लेफ्ट आर्म स्पिनर डेयरडेविल्स दिल्ली के 19 वर्षीय पवन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18 रन देकर चार विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा है। वे रणजी ट्रॉफी में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी उम्र कम है लेकिन बड़ी सफलताएं मिलना प्रारंभ हो चुकी हैं।
देवव्रत दास (कोलकाता नाइटराइडर्स)
फिनिशर की भूमिका निभाने में माहिर देवव्रत दास ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ संकट की घड़ी में 11 नाबाद रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उनके प्रहार से कोलकाता को जीत मिली थी। वे किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 35* रन की पारी खेल चुके हैं।
शाहबाज नदीम (डेयरडेविल्स, दिल्ली)
10 मैचों में आठ विकेट ले चुके झारखंड के 22 वर्षीय बाएं हाथ के इस स्पिनर ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर मैच विजेता प्रदर्शन किया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वे दो बार दो-दो विकेट ले चुके हैं।
अमित सिंह (राजस्थान रॉयल्स)
गुजरात के रणजी सितारे और राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल खेलने वाले अमित सिंह ने 9 मैचों से 10 विकेट लिए हैं। वे कोलकाता नाइटराइडर्स, डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू





